पानीपत। पशुपालन विभाग द्वारा जिले में 11 मई से 11 जून तक मुंहखुर और गलघोंटू रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान चार माह से अधिक आयु के गोवंश और भैंसवंश पशुओं को नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा। बबैल गांव स्थित पशु अस्पताल की चिकित्सक डॉ. योगिता ने बताया कि क्षेत्र के गांव बबैल, गढ़सनाई, खोतपुरा, चंदौली, पलहेड़ी, बराना और सिकलीगढ़ समेत जिले में नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा। चार माह से अधिक आयु के सभी गाय और भैंस व पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा। पशुपालकों का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर आवश्यक होगा। पशुपालकों को आगे आकर अपने पशुओं को खुरपका, मुंहखुर और गलघोंटू जैसी बीमारियों से बचाने की जरूरत है।