फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतलौडा: नामांकन केंद्रों का किया दौरा, प्रत्याशियों की मदद करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढुल ने शनिवार को नामांकन केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने केंद्रों पर सरपंच और पंचों को नामांकन के दौरान मदद करने का अधीनस्थों को निर्देश दिया। कहा कि कहीं भी कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। चुनाव आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन करें।
विज्ञापन

एसडीएम, शनिवार को गांव बोहली, बाल जाटान और मतलौडा सहित अन्य गांवों के राजकीय स्कूलों में बने नामांकन केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया में लगे अधिकारियों से कहा कि नामांकन पत्र लेते वक्त चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों को जरूर देख लें। चुनाव आयोग की ओर से उपलब्ध कराई गई पुस्तिका में नामांकन से लेकर मतदान एवं मतगणना तक सभी जानकारी दी गई है, जिसका सभी को पता होना बेहद जरूरी है। ऐसे में पुस्तिका का बारीकी से अध्ययन कर लें। अगर कहीं कोई समस्या आती है तो उन्हें तुरंत अवगत करवाएं, जिससे समाधान किया जाए।
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारी से कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन करवाना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जो स्थान पोस्टर, बैनर या रैली इत्यादि के लिए सुनिश्चित किए गए हैं। सिर्फ उन्हीं स्थानों का ही प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने राजकीय स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों का भी दौरा किया। इस दौरान वहां की व्यवस्था जांची। स्कूल में बच्चों के साथ बात की और उनसे पढ़ाई के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें