फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर से दवा लेने के बाद पांच साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बतरा कॉलोनी में मेडिकल स्टोर से दवा लेेने के बाद एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गलत दवा देने के आरोप लगाए। लोगों ने ड्रग कंट्रोलर को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सोमवार रात को बतरा कॉलोनी स्थित मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। मेडिकल स्टोर संचालक के पास स्टोर चलाने का कोई लाइसेंस या डिग्री नहीं मिली। यहां पर इलाज में प्रयुक्त होने वाला मेडिकल का सामान भी बरामद किया गया। ड्रग कंट्रोलर ने आरोपी स्टोर संचालक के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले मे जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ड्रग कंट्रोलर ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। बतरा कॉलोनी निवासी समीर का कॉलोनी में ही समीर मेडिकल स्टोर के नाम से स्टोर है। यहां पर ब्लड जांच और अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं भी दी जाती थीं। कॉलोनी के लोग इसी स्टोर से काफी बार दवा भी लेते हैं। आरोप है कि कॉलोनी में एक पांच साल की बच्चे की यहां से दवा लेने पर मौत हो गई। बच्चा बुखार से ग्रस्त था। ड्रग कंट्रोलर संदीप हुड्डा ने बताया कि बच्चे की मौत की सूचना पर उन्होंने स्टोर पर छापामारी की। स्टोर संचालक स्टोर चलाने के लिए अयोग्य पाया गया है। उनकी टीम ने स्टोर को सील कर दिया है। कुछ दवाएं मेडिकल स्टोर से कब्जे में ली गई है। उनको जांच के लिए लैब में भेजा गया है। यहां पर सीरिंज, पट्टी, रुई, इंजेक्शन और तमाम प्रकार के मेडिकल स्रोत मिले हैं। उन्हें कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें