फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों चोरी करने वाली पांचों महिलाएं गिरफ्तार कर भेजीं जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। गांव अटावला के खेतों से सरसों चोरी करते रंगे हाथों पकड़ी गईं पांचों महिलाएं रोहतक की रहने वाली थीं। जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि राजल पत्नी सत्यवान, सुमित्रा पत्नी सुरजा, पूनम पत्नी वीरेंद्र, संतोष पत्नी महिपाल और संतोष पत्नी बलबीर को गिरफ्तार किया गया। सभी खोवराकोट मोहल्ला रौनकपुरा रोहतक की रहने वाली हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि चोरी करना इनका पेशा है। फरार चल रहे चालक और इको कार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें