फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: केयूके की टॉप टेन सूची में आर्य कॉलेज के पांच विद्यार्थी

विज्ञापन
पानीपत। केयूके की मेरिट सूची में नाम आने पर छात्राओं को बधाई देते हुए प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता व - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने शुक्रवार को एमए अर्थशास्त्र के दूसरे व चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए। जिसमें आर्य कॉलेज के पांच विद्यार्थियों ने केयूके की मेरिट सूची में स्थान बनाकर कॉलेज का रोशन किया। एमए अर्थशास्त्र के दूसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में आर्य कॉलेज की छात्र रितिक गोयल 390 अंक लेकर विश्वविद्यालय की टॉप टेन की सूची में तीसरा स्थान, छात्रा मुस्कान जैन ने 383 अंक लेकर सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं एमए अर्थशास्त्र के चतुर्थ सेमेस्टर में आर्य कॉलेज की नैंसी गर्ग ने 1764 अंक लेकर केयूके की टॉप टेन की सूची में तीसरा स्थान, मनीषा ने 1749 अंक लेकर छठा स्थान, नीरु ने 1733 अंक लेकर नौवां स्थान व अंशु शर्मा ने भी 1705 अंक लेकर मेरिट सूची में स्थान बनाया। दो दिन पहले बीएससी मेडिकल साइंस का भी परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था जिसमें आर्य कॉलेज के चार विद्यार्थियों ने मरीट सूची में स्थान बनाया था।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सतबीर सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्यों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी। इस अवसर अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. रजनी शर्मा, अंजु मलिक समेत सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें