संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। तापमान में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोगों के पहले ही पसीने छूट रहे है। बिजली कट लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ा सकते है। सोमवार को शहर के चार इलाकों मेंं बत्ती गुल रहेगी। मॉडल टाउन फीडर में मरम्मत कार्य के चलते सुबह 8:30 से 1:30 बजे तक पांच घंटे का बिजली कट रहेगा। जिस कारण सतकरतार काॅलोनी, रामलाल चौक, कच्चा कैंप, पुरेवाल कॉलोनी, ख्रुनानकपुरा, दीवान नगर, हरिबाग कॉलोनी, असंध रोड, परूथी चौक, हिमांशु नर्सरी, गोल मार्केट, मनचंदा वाला और अनेजा पेट्रोल पंप के पास के इलाके में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। नूरपुर फीडर पर भी मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सात घंटे का बिजली कट रहेगा। वहीं मरम्मत के सुरक्षा कार्याें के मद्देनजर बुआना फीडर पर सुबह 10 से 12 बजे और बुआना लाखू फीडर पर दोपहर दो से चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।