फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पराली जलाने में पांच किसानों पर जुर्माना, तीन पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। प्रशासन पराली जलाने वाले किसानों पर सख्त हो गया है। प्रशासन ने पराली जलाने के मामलों में सख्ती बरतते हुए पांच किसानों पर जुर्माना लगाया है और तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसके साथ प्रशासन और विभिन्न विभागों की टीमें किसानों को जागरूक करने में लगी हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिले में अब तक पराली जलाने के दस केस सामने आए हैं। इनमें से सात की पहचान कर रही है। पांच किसानों पर जुर्माना लगाया गया है व तीन पर एफआईआर दर्ज की गई है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि आग लगने की घटनाओं के प्रति धीरे-धीरे लोगों में जागरूकता आ रही हैं। वह खुद भी किसानों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें