फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चंडीगढ़ जाएंगी पांच एसी बसें, सुगम होगा सफर

Tue, 09 Sep 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। यमुनानगर से चंडीगढ़ के लिए एसी बसों की सर्विस में वृद्धि की गई है। अब इस रूट पर एसी बसों की कुल संख्या पांच हो गई है। यमुनानगर बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए सुबह 6:35 मिनट व दोपहर तीन बजे एसी बस रवाना होगी। इनके साथ ही चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की तरफ से भी दोपहर 12:20 बजे और 3:20 मिनट पर एसी बस चलाई जा रही है।
विज्ञापन

साथ ही चंडीगढ़ डिपो की भी एक एसी बस शाम 5:30 बजे यमुनानगर से रवाना होती है। एसी बसों की संख्या बढ़ने से रोजमर्रा के यात्रियों को काफी फायदा हुआ है। सामान्य व एसी बसें यमुनानगर से चंडीगढ़ के लिए रोजाना करीब 25 चक्कर लगाती हैं।
यहां से चंडीगढ़ के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री जाते हैं। सफर करने वालों में नौकरीपेशा से लेकर कारोबारी, विद्यार्थी व आमजन शामिल हैं। खासकर व्यापार से जुड़े कारोबारियों को बहुत ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि उन्हें रोजाना अपने काम के सिलसिले में चंडीगढ़ जाना होता है।
विज्ञापन

यमुनानगर से अंबाला, पंचकूला, चंडीगढ़ जाने जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा रहती है। लोगों को अपने व्यापार, नौकरी, हाई कोर्ट के अलावा पंजाब भी जाना होता है। जिले से बड़ी संख्या में विद्यार्थी चंडीगढ़ में पढ़ाई करने के लिए रोजाना आना-जाना करते हैं।
यमुनानगर बस स्टैंड से चंडीगढ़ बस स्टैंड की दूरी 105 किलोमीटर है। इस सफर में करीब सवा दो घंटे का समय लगता है। गर्मी में इतना लंबा सफर करने में यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इसलिए काफी समय से यात्रियों द्वारा रूट पर एसी बसों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। अब गर्मी हो या सर्दी चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को एसी बस में सफर करने में परेशानी नहीं होगी। सेक्टर-17 निवासी महेंद्र सिंह व रामपुरा निवासी संदीप ने बताया कि वह अपने काम के सिलसिले में अक्सर चंडीगढ़ जाते रहे हैं।
महीने में उनके औसतन 10 से 15 चक्कर चंडीगढ़ के लिए लग जाते हैं। पहले एसी वाली जो बसें चल रही थी उनमें बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। इसलिए बसों की संख्या में बढ़ोतरी करने की मांग की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें