फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका कर्मचारी पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के हरिसिंह चौक स्थित ठेकेदार कुलबीर व मिंटू की शराब की दुकान पर कर्मचारी मोहित पुत्र वेद उर्फ कुलदीप निवासी गांव राजाखेड़ी की शिकायत पर थाना किला पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या की चेष्टा व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मोहित ने बताया वह 17 जुलाई की रात को ठेके के अंदर सो रहा था, बार-बार आवाज आने पर उसने शटर खोलना शुरू किया, शटर आधा ही खुला था कि बाहर खडे़ व्यक्ति ने पिस्तौल से उसपर फायर कर दिया। गनीमत रही की उसे गोली नहीं लगी। इधर, शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि फायरिंग करने वाला कार संख्या एचआर-06-वाई-6389 में सवार होकर आया था और फायरिंग करने के बाद आरोपी इसी कार में सवार होकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें