फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दाखिले के लिए 30 को जारी होगी पहली मेधा सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया 25 जुलाई को संपन्न हो चुकी है। अब पीजी कक्षाओं में दाखिले की दौड़ शुरू होगी। दाखिले के लिए पहली मेधा सूची 30 जुलाई को जारी होगी। पहले चरण में विद्यार्थी 30 जुलाई से 02 अगस्त तक फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। हालांकि दस्तावेजों की जांच 27 जुलाई तक होगी। पहली मेधा सूची में दाखिले से वंचित विद्यार्थी पांच अगस्त को होने वाली ओपन काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकेंगे। वहीं, पंजीकरण के लिए छह अगस्त को दोबारा पोर्टल खुुलेगा।
विज्ञापन



प्रदेश के 208 पीजी कॉलेजों में 64 कोर्से के लिए चली पंजीकरण प्रक्रिया में निर्धारित अवधि तक 28724 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। पीजी कक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 से 25 जुलाई तक चली। वहीं, 24185 आवेदन पूर्ण कर लिए गए जबकि 23368 आवेदन सत्यापित किए जा चुके हैं। विद्यार्थियों को अब मेधा सूची जारी होने का इंतजार है। जिले के 10 पीजी महाविद्यालयों में 2240 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।


पीजी कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल-

पंजीकरण की अंतिम तिथि - 25 जुलाई।

दस्तावेजों के सत्यापन की अंतिम तिथि - 27 जुलाई।

पहले चरण में पहली मेधा सूची जारी - 30 जुलाई।

पहले चरण में फीस जमा - 30 जुलाई से 02 अगस्त।

मेधा सूची में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों की ओपन काउंसलिंग - 05 अगस्त।

पंजीकरण के लिए दोबारा पोर्टल खुलेगा - 06 अगस्त।

100 रुपये विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग - 7 से 13 अगस्त।

100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग - 14 से 23 अगस्त।




यूजी प्रथम वर्ष के लिए दाखिला करवाने के तीन दिन शेष
प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष के लिए तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला किया जा रहा है। विलंब शुल्क सहित दाखिला करवाने के मात्र दिन दिन शेष हैं। यूजी कक्षाओं में दाखिला लेने के इच्छुुक विद्यार्थी 30 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। वहीं, स्नातक में दाखिले का आंकड़ा 110552 तक जा चुुका है। जबकि अब तक 164774 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया हे। वहीं, जिले के 14 कॉलेजों में करीब 11140 सीटों के लिए चल रही तीसरे चरण की ओपन काउंसलिंग में विद्यार्थी नए पंजीकरण करवाने के साथ-साथ ओपन काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं। शहर के प्रमुख महाविद्यालयों में करीब 85 फीसदी सीटों पर दाखिले हो चुुके हैं। दाखिला करने के मामले में जिले का आर्य पीजी महाविद्यालय प्रदेश में चौथे स्थान जबकि जिले में पहले स्थान पर है। आर्य महाविद्यालय में कुल 2420 सीटों में से 1891 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। वहीं, एसडी काॅलेज में करीब 1600 और आईबी कॉलेज में करीब 1250 विद्यार्थी दाखिला ले चुुके हैं।
विज्ञापन




वर्जन-

पीजी कक्षाओं के दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न हो चुुकी है। अब 30 जुुलाई को पहली मेधा सूची जारी की जाएगी। मेधा सूची में शामिल विद्यार्थी 02 अगस्त तक फीस जमा करवा दाखिला ले सकेंगे। कॉलेज में चार पाठ्यक्रमों एम अर्थशास्त्र, एम अंग्रेजी, एमए इतिहास और एमकॉम में 230 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।

- दलजीत सिंह, प्राचार्य, देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, पानीपत।


वर्जन-

कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग से दाखिले किए जा रहे हैं। अब तक पंजीकरण व दाखिले से वंचित विद्यार्थी 30 जुलाई तक पंजीकरण करवा रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज में करीब 1900 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।
विज्ञापन


- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें