गांव चुलकाना के रहने वाले एक युवक ने कमांडो गैंग के करीब एक दर्जन बदमाशों पर उस पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आदेश निवासी गांव चुलकाना ने बताया कि वह बाबा लकीसर मंदिर में पूजा करने जा रहा था। जैसे ही वह मंदिर के गेट पर पहुंचा तो छह बाइक पर सवार एक दर्जन से अधिक बदमाश वहां पर पहुंचे और उन्होंने आते ही गोलियां चलानी शुरु कर दी। उनसे बचता हुआ वह अपने घर की तरफ भागा, लेकिन आरोपी फायरिंग करते हुए उसके घर में घुस आए। जहां पर उसके पिता ने आरोपियों से उसका बचाव किया। इसके बाद वो जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मौके से एक कारतूस और एक खोखा भी मिला है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर जानमान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।