पानीपत। फैक्टरी में लगी आग को बुझाते हुए फायर कर्मी।
- फोटो : Panipat
थर्मल। गांव सौदापुर स्थित धागा फैक्टरी में वीरवार की शाम करीब सात बजे आग लग गई। इससे लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिक और श्रमिकों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाया। दमकल की सात गाड़ियों ने आग बुझाने में लगाया गया था। दमकल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।