फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: काबड़ी रोड स्पिनिंग मिल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी राेड भारत नगर स्थित वरुण स्पिनिंग मिल में शनिवार सुबह आग लग गई। जिससे कच्चा व तैयार माल और मशीनें जल गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। माॅडल टाउन में करतार शाह नगर निवासी राजेश नारंग ने बताया कि उनकी काबड़ी राेड के भारत नगर स्थित वरुण इंडस्ट्रीज स्पिनिंग मिल है। शनिवार सुबह अपने घर पर थे। उस समय मिल में श्रमिक काम कर रहे थे। इसी दाैरान सिक्योरिटी गार्ड ने उनके पास फाेन कर आग लगने की सूचना दी। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक गाेदाम और वर्कशाप में रखा माल जल गया। मिल की दीवाराें में भी दरारें आ गई। उन्होंने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट से लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें