सनौली। सनौली रोड पर गांव निंबरी के पास स्थित श्रीराम टेक्सटाइल कॉटन फैक्टरी में सोमवार अल सुबह करीब आठ बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से फैक्टरी के अंदर लाखों रुपये के कॉटन व मशीनेें जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेज गति से बढ़ती चली गई कि फैक्टरी में लगे कर्मचारी फैक्टरी से बड़ी मुश्किल से जान बचाकर बाहर निकले। आग लगने की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई। आग की सूचना मिलते ही पानीपत से फायर बिग्रेड की चार गाडियां आग बुझाने पहुंची। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से फैक्टरी में रखी लाखों रूपए के कॉटन रुई व मशीनें जलकर राख हो गई। फैक्टरी का शैड व दीवारें भी गिर गई। फैक्टरी के तीन शेड पूरी तरह से जल गए। फैक्टरी मालिक अनुराम पुत्र रमेश ने बताया कि फैक्टरी के अंदर रूई में अचानक आग लग गई, जिससे शेड में रखी कॉटन व मशीनें भी जलकर राख हो गई हैं।