फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वूलन मिल में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने चार घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-छह स्थित धागा व कंबल की वूलन मिल में मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही सेकंड में आग पूरी फैक्टरी में फैल गई। अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने फैक्ट्री मालिक व दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। एक के बाद एक दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग की वजह से मिल मालिक का लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मिल मालिक संजय चौधरी ने बताया कि सेक्टर छह स्थित सूर्या वूलन के नाम से उनकी धागा व कंबल की फैक्ट्री है। मंगलवार सुबह फैक्ट्री में कर्मचारी काम कर रहे थे। वहां कुछ कच्चा और कुछ तैयार माल पड़ा था। बिजली कटने के बाद जैसे ही जेनरेटर चालू किया तो पीछे रैग मशीन के ऊपर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसकी चिंगारी नीचे पड़े धागे में जा गिरी और आग लग गई। आग चंद सेकंड में पूरी फैक्ट्री में फैल गई। मालिक ने बताया कि दमकल विभाग के लालबत्ती केंद्र से दो और हाली पार्क केंद्र से तीन गाड़ियां आग बुझाने पहुंची थीं। गाड़ियों ने लगभग एक किलोमीटर दूर टोल प्लाजा से पानी भरा और करीब 20 चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया।

आग लगने के बाद फैक्ट्री में अफरातफरी का माहौल हो गया। कर्मचारियों ने पहले फायर सेफ्टी सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू होते देख उन्होंने फैक्ट्री मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


आग की वजह से फैक्ट्री की दीवार और शेड जर्जर हो चुके हैं। दीवार का कुछ हिस्सा गिर चुका है। वहीं शेड भी टूट-टूट कर गिर रहा है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फैक्ट्री को खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें