फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑफिसर कॉलोनी के पीछे जगंली घास में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ऑफिसर कॉलोनी के पीछे जंगली घास में आग लग गई। आग कॉलोनी की ओर बढ़ी तो दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई, तुरंत ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, जिले में 10 से अधिक स्थानों पर छोटी-छोटी आग लगने की सूचना आई। रविवार दोपहर को फायर स्टेशन पर सूचना मिली कि ऑफिसर कॉलोनी के पीछे आग लगी है, तुरंत ही टीम मौके पर पहुंच गई। जब तक आग काफी बढ़ चुकी थी और कॉलोनी की ओर बढ़ रही थी। टीम ने तुरंत ही आग पर काबू पाया, इसके साथ ही पट्टीकल्याणा, बापौली, बिहौली समेत कई अन्य स्थानों पर भी आग लगने की सूचना मिली लेकिन कहीं से कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें