फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पेट्रोल पंप के स्टोर रूम में लगी आग, मोबिल ऑयल से भरे सात ड्रम और बाइक जली

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। नौल्था गांव स्थित किसान फिलिंग स्टेशन के स्टोर रूप में आग लग गई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इसमें मोबिल ऑयल से भरे सात ड्रम और एक बाइक जल गई। बताया जा रहा है कि मोबिल ऑयल के ड्रम आग के गोले में तब्दील हो गए। आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। पंप के कारिंदों ने तुरंत पेट्रोल की सप्लाई बंद की और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने 50 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसराना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नौल्था में ब्राह्मण माजरा मोड़ स्थित किसान फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। रविवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे कर्मचारी पंप पर काम कर रहे थे। इसी बीच स्टोर रूम से अचानक धुआं उठने लगा। एक कर्मी ने जाकर देखा तो मोबिल ऑयल के एक ड्रम में आग लगी थी। आग की लपटों से पंप पर कार्यरत ऑपरेटरों के साथ आसपास के लोग सकते में आ गए। कुछ ही देर में स्टोर रूम में रखे मोबिल ऑयल के सात ड्रम आग का गोला बन गए। पंप ऑपरेटरों ने तुरंत पंप मालिक नवीन जुनेजा को घटना की सूचना दी। नवीन जुनेजा की सूचना पर मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक तीन गाड़ियां पहुंचीं। कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। आग के स्टोर रूम से बाहर आने से बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि दमकल की टीमों ने जल्द पहुंचकर आग को नियंत्रित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें