फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डाई हाउस में लगी आग, फायर सिलिंडर से पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 पार्ट-2 स्थित एक डाई हाउस में वीरवार अलसुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस आगजनी में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, इमारत को भी काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस आगजनी में किसी को जान की हानि नहीं हुई। आग की सूचना मिलते ही डाई हाउस में रखे फायर सिलिंडरों से आग पर काबू पा लिया गया। डाई हाउस के मालिक सोहन लाल गर्ग ने बताया कि उनका सेक्टर 29 पार्ट-2 में जीडीआर होम फैशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से डाई हाउस है। उनके कर्मचारियों ने उन्हें सुबह सूचना दी कि डाई हाउस के कलर-केमिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और फायर सिलिंडर से आग पर काबू पाया। इससे स्टोर में रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। जिसमें कलर-केमिकल और अन्य जरूरी सामान भी था। वहीं, इमारत भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। अनुमान है कि इस आगजनी में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें