पानीपत। स्काईलार्क रिसोर्ट के सामने फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग में खड़ी एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना सिटी पुलिस थाना व दमकल विभाग को दी। सिटी थाना पुलिस व दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यहां कई और कारें भी खड़ी थी। वह आग की चपेट में आने से बच गई। चार दिन पहले भी यहां एक कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां आसपास कूड़े के ढेर लगे हैं। कूड़े के ढेर में राहगीर आग लगाते हैं। आग की चपेट में यहां गाड़ियां आ रही हैं।