फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एजेंसी के रिकॉर्ड रूम में शार्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे रोड गीता कॉलोनी स्थित न्यू यूनाइटेड सिक्योरिटी एजेंसी के रिकॉर्ड रूप में आग लगने से कई साल का रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। मनदीप निवासी सेक्टर-18 ने बताया कि वह शुक्रवार सायं के समय अपने कार्यालय की दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था। उसको ऊपर की मंजिल से धुंआ निकलता दिखाई दिया तो वह मैनेजर दीपक सैनी के साथ तीसरी मंजिल पर गए। उन्होंने देखा कि यहां बने रिकॉर्ड रूम में आग की लपटें निकल रही थी। उन्होंने पानी और फायर सिलिंडर के साथ आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझी। उन्होंने बताया कि आग से 2006 से दिसंबर 2023 तक की सेलरीशीट, हाजिरी रजिस्टर, बिल बुक, ईपीएफ चालान, जीएसटी चालान, ईएसआई चालान, बैलेंस शीट, फार्म-26 एएस, लगभग 700 कर्मचारियों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक का खाता, सैलरी स्लिप जलकर राख हो गया। सॉफ्ट कॉपी व पेन ड्राइव भी जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें