फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कपड़े के वेस्ट गोदाम में लगी आग, हुआ ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड-16 के विकास नगर की गली नंबर 22 स्थित कपड़े के एक वेस्ट गोदाम में रविवार देर रात को आग लग गई। दमकलकर्मियों ने 16 से ज्यादा गाड़ियों की मदद से 12 घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम ध्वस्त हो गया था। वहीं साथ लगते दो मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। वेस्ट कारोबारी ने लाखों का माल जलने की बात कही है। जेसीबी मशीन से गोदाम की दीवारों को हटाकर मलबे को निकाला गया। घटना से वेस्ट कारोबारी का परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

घटना रविवार रात दो बजे की है। कारोबारी को इसकी सूचना सोमवार तड़के करीब चार बजे लगी। सूचना मिलते ही एक के बाद एक दमकल की 16 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन भड़की आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। दमकलकर्मियों ने दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे आग पर काबू पाया। आग इतनी भयंकर थी कि इससे गोदाम का लेंटर तक गिर गया। धधकती आग पर फिर भी काबू नहीं पाया गया तो जेसीबी मंगवाकर गोदाम से मलबे को निकाला गया। जिससे आग की लपटें बाहर तक आती रहीं। इससे आसपास के दो मकानों में दरारें आ गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विनोद गर्ग ने बताया कि वह कई साल से कपड़े के वेस्ट का काम करता है। अब गली नंबर 22 में किराये पर गोदाम ले रखा है। इसमें लाखों का वेस्ट था। गोदाम मालिक ने सोमवार तड़के करीब चार बजे उनको आग लगने की सूचना फोन पर दी। वह परिवार सहित गोदाम पर पहुंचा और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें