फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गोल्डन कंपनी के प्लांट में लगी आग, कारपेट और कंबल जला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कंबल और कारपेट बनाने वाली देश की नामी कंपनी गोल्डन के सिवाह गांव स्थित प्लांट में शुक्रवार सुबह आग लग गई। कंपनी में पहुंचे श्रमिकों ने पहले तो अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग को बढ़ता देख उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग और सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी। इसके बाद रिफाइनरी, एनएफएल व समालखा से दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आठ घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


सेक्टर 12 निवासी राजू चुघ ने पुलिस को बताया कि उनकी सिवाह गांव के पास गोल्डन टैक्सो फैब प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी है। यहां पर तीन शिफ्टों में 150-150 श्रमिक काम करते हैं। शुक्रवार सुबह छह बजे पहली शिफ्ट शुरू हुई थी। इस दौरान गोदाम में अचानक से शार्ट सर्किट से आग लग गई । श्रमिकों ने पहले तो कंपनी में लगे अग्निशमन के यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन कंबलों ने जल्द आग पकड़ ली। धीरे-धीरे ये आग पूरे गोदाम में फैल गई। इसके बाद श्रमिकों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। सुबह पौने आठ बजे दमकल विभाग की पहली गाड़ी यहां पहुंची। इस दौरान आग बुझाने के लिए कंपनी में खड़ी तीन जेसीबी की मदद से गोदाम की तीन दीवारों को तोड़ा गया और छत को भी उखाड़ा गया। श्रमिकों ने आग से बचे कंबल व कारपेट को बचाकर पार्क में रखा है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार आग से करोड़ों के नुकसान की आशंका है। जानकारी के अनुसार गोल्डन कंपनी कंबल की जानी मानी कंपनी है। इस कंपनी से 50 से अधिक देशों में कंबल का निर्यात होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें