फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मिठाई के डिब्बों की दुकान में लगी आग, लाखों का माल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंसल सुशांत सिटी के गेट नंबर तीन के सामने मंगलवार दोपहर को अचानक एक मिठाई के डिब्बों की दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को जान की हानि नहीं हुई। इसकी सूचना पर दमकल विभाग की दो गाडि़यां मौके पर पहुंची और महज 15 मिनट में पानी की बौछारें करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। मिठाई के डिब्बों की ये दुकान हलवाई हट्टा के मिठाई दुकानदार अनिल की बताई गई है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में आए दिन कहीं न कहीं आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। दो दिन पहले भी सेक्टर 25 के एक एक्सपोर्ट हाउस में आग लग गई थी। जिसे दमकल विभाग ने करीबन 200 गाड़ियां भेजकर आग पर काबू पाया।

बॉक्स
आग लगने पर 112 पर करें कॉल
दमकल अधिकारी अमित ने बताया कि जिले भर के लोग कहीं भी अगर आग लगने की घटना होती है तो इसके लिए 112 पर कॉल करके सूचना दें। हालांकि दमकल का 101 नंबर भी चालू हैं लेकिन 112 पर प्रतिक्रिया और कार्रवाई जल्द होती है। कई बार 101 नंबर व्यस्त मिलता है। 112 पर मिली सूचना पर तुंरत कार्रवाई होती है। जो भी नजदीकी फायर स्टेशन होता है उससे दमकल की गाड़ियों को तुंरत भेजा जाता है। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर रिफाइनरी, एनएफएल, थर्मल समेत आसपास के जिलों से गाड़ियों को बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें