छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। प्रवक्ता
- फोटो : Amar ujala
अंबाला। छावनी के राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय फाइन आर्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने क्ले मॉडलिंग और स्केचिंग के माध्यम से कल्पना को जीवंत किया। भारतीय पारंपरिक कलाओं जैसे मधुबनी, वरली व गोंड कला को प्रतियोगिता का मुख्य हिस्सा बनाया गया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. देशराज बाजवा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और कलात्मक अभिव्यक्ति में भी वृद्धि होती है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। फाइन आर्ट विभाग के अध्यक्ष डॉ. रणदीप सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ. नीरू जून व अन्य मौजूद रहे। संवाद