तीन दिन पहले हुई कहासुनी में गांव गढ़ी सिकंदर में दुकानदार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी।
सुनील कुमार निवासी गांव गढ़ी सिकंदरपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन दिन पहले रामनगर निवासी सुभाष के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। 28 जून को सुभाष अपने साथी रवि, नितिन, सचिन व एक अन्य युवक के साथ उसकी कुलदीप नगर स्थित करियाना दुकान पर आए । तीनों ने आते ही उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी व दुकान का काउंटर भी तोड़ दिया । सुनील ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो सभी लोग वहां से फरार हो गए। बाद में परिवार के लोग उसे पानीपत के सामान्य अस्पताल में ले गए। मामले के जांच अधिकारी एसआई रमेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।