फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरियाणा बोर्ड की 10वीं में जमकर चली नकल, तीन नकलची, सुपरवाइजर रिलीव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की मंगलवार को 10वीं कक्षा में हिंदी के पेपर में कई केंद्रों पर जमकर नकल चली। नकल कराने वाले करीब दस फीट ऊंची दीवार पर चढ़कर नकल कराते रहे, जबकि पुलिस गेट पर खड़ी रही। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाटल में नकल करने वालों की पौ बारह रही। इन सबके बीच उड़नदस्तों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुताना स्थित केंद्र पर तीन नकलची पकड़े। बोर्ड ने केंद्र पर लापरवाही मिलने पर केंद्र सुपरवाइजर जसबीर को रिलीव कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की जिले में 69 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं कक्षा की हिंदी का पेपर रहा। इन केंद्रों पर 15972 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 14933 नियमित तथा 1039 स्वयंपाठी शामिल रहे। परीक्षा के नोडल अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि भिवानी बोर्ड सहित जिला शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों की टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार राजकीय वमा विद्यालय सुताना के परीक्षा केंद्र पर नकल के तीन मामले पकड़े गए, जबकि सुपरवाइजर जसबीर को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में ड्यूटी से रिलीव कर दिया है। अन्य सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकल रोकने के दावे पहले दिन ही फेल साबित रहे, जहां गांव सुताना के परीक्षा केंद्र में तीन मामले नकल के पकड़े गए। वहीं कई दूसरे केंद्रों पर बाहरी तत्वों ने जमकर नकल कराई। राजकीय सीसे स्कूल जाटल, राजकीय स्कूल उग्राखेड़ी, चुलकाना, महावटी समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों के आसपास ऐसे लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सीबीएसई की मंगलवार को 12वीं कक्षा में रसायन विज्ञान विषय का पेपर रहा। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
बुधवार एक मार्च को सीबीएसई 10वीं कक्षा की पंजाबी सहित विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं का पेपर होगा। वहीं 12वीं कक्षा की बंगाली, फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट, मेडिकल डायग्नोस्टिक, टेक्सटाइल डिजाइन जैसे विषयों का पेपर होगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में 12वीं कक्षा का रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटलिटी, बैंकिंग एंंड फाइनेंस सर्विस विषय का पेपर होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें