समालखा। पट्टीकल्याणा गांव स्थित एक कंपनी में काम करने वाली महिला श्रमिक की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। अंकित कुमार निवासी अत्तौलापुर गांव ने बताया कि उसके भाई की पट्टीकल्याणा गांव में जीटी रोड पर कंपनी है, जिसमें वह भी काम करता है। सुबह वह कंपनी के बाहर खड़ा था। इस दौरान पाइट कॉलेज की तरफ से एक महिला रोड पार कर रही थी। तभी पानीपत की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। नजदीक जाकर देखने पर पता चला कि उक्त महिला उनकी कंपनी में काम करती थी और उसका नाम कुसुम है, जो कि गांव समस्मपुर गामडा, सोनीपत की निवासी थी।