फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला सफाईकर्मी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह गांव में पसीना गांव रोड पुल के पास एक अज्ञात वाहन के कुचलने से एक निजी अस्पताल की महिला सफाईकर्मी की मौत हो गई। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मृतका के पति के बयान लेकर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गांव सिवाह निवासी राम किशोर साहनी ने बताया कि वह मूल से बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव पकड़ी डीह का रहने वाला है। वह पिछले कई साल से सिवाह गांव में किराये पर रहता है। वह सोनीपत में सीमेंट गोदाम पर काम करता है। वह दो लड़कियों व एक लड़के का पिता है। उसकी पत्नी सुनीता (38) सिवाह गांव के पास एक निजी अस्पताल में काम करती थी। वह शनिवार रात आठ बजे निजी अस्पताल में ड्यूटी कर अपने कमरे पर जा रही थी। सिवाह गांव में पसीना रोड पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने सुनीता को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन चालक यहां से फरार हो गया। राहगीरों ने उसे सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें