राजकीय कॉलेज मतलौडा में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने बनाई कलाकृति। संस्थान
मतलौडा। राजकीय महिला कॉलेज में शुक्रवार को महिला प्रकोष्ठ की ओर से विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्राचार्य डॉ. जरनैल सिंह सहरावत की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने तोरण बनाने, दीप सज्जा और अनुपयोगी वस्तुओं से सजावटी सामान तैयार करने में प्रतिभा दिखाई। छात्राओं की आकर्षक कलाकृतियों ने सभी का ध्यान खींचा। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. प्रियंका गुप्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं की प्रतिभा निखारने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सीमा देवी, पूनम कौशिक और पूनम राठी मौजूद रहीं।
31