फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला डाक्टर और एएनएम घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत गोहाना नेशनल हाइवे पर नौल्था के पास एक्टिवा पर सवार महिला डाक्टर और एएनएम को एक बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सरकारी एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने डाक्टर की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में डॉ. दिवी शर्मा निवासी सेक्टर-6 ने बताया कि वह सीएचसी नौल्था में कार्यरत है। शुक्रवार की सुबह एक्टिवा से विभाग की एएनएम ज्योति के साथ ड्यूटी पर आ रहीं थीं। नेशनल हाइवे पर नौल्था में सीएचसी मोड़ पर गोहाना की तरफ से तेज रफतार से आ रहे बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें