फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मैट पर जमेंगे पैर, बॉक्सर जमाएंगे गोल्डन पंच

विज्ञापन
​शिवाजी स्टेडियम में मैट पर पंच लगाता बॉक्सर।
विज्ञापन
पानीपत। मैट पर जमेंगे पैर, बॉक्सर जमाएंगे गोल्डन पंच अब ये पंक्ति शिवाजी स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे बॉक्सरों पर सटीक बैठेगी। अब उन्हें अभ्यास करने में परेशानी नहीं होगी। फर्श पर पांव फिसलने के कारण चोटिल होने का खतरा अब नए मैट मिलने पर खत्म हो गया है। नतीजतन अब हमारे खिलाड़ी चोट नहीं खाएंगे, बल्कि सामने वाले को पंच मारेंगे। फिर वह चाहे सामने पंचिंग बैग है या प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी।
विज्ञापन

शिवाजी स्टेडियम में 100 से अधिक लड़के और लड़कियां बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। ये रोजाना स्टेडियम में आकर कई घंटों तक अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों के 10 में से पांच पंचिंग बैग फट गए थे। जून माह में ही खिलाड़ियों के लिए समर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी मालिक जसविंद्र सिंह और वाइस चेयरमैन दीपक कुंडू ने खिलाड़ियों को 12 नए पंचिंग बैग दिए थे। फर्श पर पांव जमाने में खिलाड़ियों को परेशानी होने लगी तो जिला खेल अधिकारी कुलदीप सिंह ने खिलाड़ियों को मैट दिलाने के प्रयास तेज कर दिए। अब खिलाड़ियों के लिए 1.35 लाख रुपये की लागत से मेट खरीदकर लगवाए हैं।


बॉक्सरों की मदद करते रहे हैं समाजसेवी

कोच सुनील कुमार ने बताया कि स्टेडियम में 100 लड़के व लड़कियां बॉक्सिंग सीखने आते हैं। ये रोजाना सुबह व शाम को अभ्यास करते हैं। इनमें से ज्यादातर बॉक्सर आर्थिक रूप से कमजोर हैं। कुछ माह पहले समाजसेवी सूरज मलिक ने बॉक्सरों के लिए ग्बल्स व टीशर्ट की व्यवस्था भी की। ताकि बॉक्सर ठीक से अभ्यास कर सकें। इसी तरह से समाजसेवियों के सहयोग से बॉक्सर वेट का सामान भी खरीद चुके हैं।
विज्ञापन



राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्डन पंच

शिवाजी स्टेडियम में दिन-रात पसीना बहाकर 20 से ज्यादा बॉक्सर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर शिमला मौलाना की विंका को स्टेडियम में कोचिंग दे रहे कोच सुनील ने खुद बॉक्सिंग के गुर सिखाए थे। विंका का नाम आज देश की नामचीन बॉक्सरों में शामिल है। हिमांशु, गौरव, मोहित अंतरराष्ट्रीय और शिवानी, मीलन देशवाल, सुमित कुमार, विवेक और निक्षु राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें