फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब फुटपाथों पर नहीं फिसलेंगे लोग, पैरों की जमीन से बनी रहेगी ग्रिप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अब सड़कों और पार्कों के फुटपाथ हों, पैदल मार्ग हों या साइकिल ट्रैक, आपको चलते समय फिसल कर गिरने का डर नहीं रहेगा। क्योंकि अब ऐसे फुटपाथ और पैदल मार्ग इंटरलॉक टाइलों से नहीं बन पाएंगे। सरकार ने इन पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे रास्तों पर सिर्फ चेकर टाइलें ही लगेंगी, जो चलते या दौड़ते समय पैरों की ग्रिप जमीन से बनाकर रखेंगी।
विज्ञापन

सरकार ने फैसला किया है कि अब शहर की सड़कों के किनारे वाले फुटपाथ, पैदल मार्ग, पार्कों में घूमने के लिए बनाए गए पक्के रास्ते और साइकिल ट्रैक पेवर ब्लॉक वाली इंटरलॉकिंग टाइलों से नहीं बनेंगे, क्योंकि ये टाइलें चिकनी होती हैं। इससे लोगों के इन पर फिसलने का डर बना रहता है। विशेष तौर पर बारिश के मौसम में ऐसे टाइलाें पर फिसलन ज्यादा बनती है। वहीं, कई बार लोग दौड़ते हुए भी इन पर गिर जाते हैं। इसलिए अब इनकी जगह सिर्फ चेकर टाइलों को इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि लोग किसी भी स्थिति में इन पर चलने, दौड़ने या साइकिलिंग करते समय गिर कर चोटिल न हों।
टाइलों का सरफेस सामान्य और सीधा, चेकर का उभरा हुआ
निगम के इंजीनियर बताते हैं कि पेवर ब्लॉक, इंटरलॉकिंग टाइलों की सतह (सरफेस) यानी ऊपरी हिस्सा जिस पर लोग चलते हैं, वह सीधा और सामान्य होता है। कुछ घिसाव के बाद यह फिसलन का कारण बन सकता है। वहीं, चेकर टाइलों का सरफेस डॉट-डॉट के डिजाइन से उभरा होता है। इस पर कम फिसलन होती है।
विज्ञापन

पेवर ब्लॉक एवं इंटरलॉकिंग टाइलें डिजाइन वाली होती हैं, जबकि चेकर टाइल आम तौर पर वर्गाकार होती हैं। हालांकि उन्हें भी डिजाइन में बनाया जा सकता है। आम तौर पर इस्तेमाल होने वाली ये टाइलें 40 एमएम, 50 एमएम, 60 एमएम और 80 एमएम की होती हैं। इनकी गुणवत्ता और उपयोग सड़क और गली बनाने में भी किया जा सकता है।
सिर्फ इनका होगा इस्तेमाल
प्रदेश के शहरों के फुटपाथ, वॉकवेस, पैदल यात्रियों के रास्ते पर केवल चेकर टाइल्स, एंटी स्किड टाइल्स का इस्तेमाल होगा। पेवर ब्लॉक वाली इंटरलॉक टाइलों का पार्कों व फुटपाथ और पैदल यात्रियों के बने रास्ते पर इस्तेमाल नहीं होगा और न ही निकाय संस्थाएं इनके लिए टेंडर लगा सकेंगी।
वर्जन :
नियमों का होगा पालन : एक्सईएन
सरकार ने पैदल यात्रियों, पार्कों और फुटपाथों पर केवल चेकर टाइल्स लगाने का आदेश दिया है। यहां सामान्य टाइलों का इस्तेमाल नहीं होगा। सरकार के नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें