फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंजीकरण व रेबीज इंजेक्शन की फीस भी कटेगी ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अब जिला नागरिक अस्पताल पूरी तरह से डिजिटल होगा। मरीजों का यहां कैशलैश इलाज मिलेगा। अब पांच रुपये की पंजीकरण पर्ची व रेबिज इंजेक्शन की 100 रुपये फीस भी ऑनलाइन ही कटेगी। जिन मरीजों के पास ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा नहीं होगी। उनकी मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने ये कदम पूरी तरह से भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए उठाया है। ये सेवा शुरू करने वाला पानीपत प्रदेश का पहला जिला होगा। रेबिज इंजेक्शन विंग में काम करने वाले कर्मचारियों पर कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल करने के लिए हरियाणा स्वस्थ ऐप भी लॉन्च कर चुका है। जिसमें मरीज घर बैठे डॉक्टर के साथ अपनी पूर्व में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिला नागरिक अस्पताल में आकर वो सीधा डॉक्टर से अपना इलाज करवा सकता है। डॉक्टर के पास भी अब मरीज के बीमारी संबंधित पूरा डाटा उनके कंप्यूटर में होता है। मरीज को बार बार पर्ची कटवाने की जरूरत नहीं होती। डॉक्टर एक क्लिक से मरीज की पूरी हिस्ट्री जान सकता है।

जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पहले कई सेवाओं का डिजिटलाइजेशन कर चुका है। सरकार चाहती है अस्पतालों में सभी सेवाएं ऑनलाइन हो। इसलिए जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण की पर्ची व रेबीज इंजेक्शन की फीस भी ऑनलाइन काटने का फैसला लिया गया है। ये राशि सीधा स्वास्थ्य विभाग के खाते में जाएगी।यहां स्क्रैनर लगाए जाएंगे। मरीजों को पूरी तरह से कैशलैश इलाज मिलेगा। नागरिक अस्पताल में रेबीज इंजेक्शन की प्रतिदिन आठ-नौ हजार रुपये की राशि एकत्रित होती है। लगभग सात हजार रुपये पंजीकरण फीस के जमा होते हैं। पानीपत ये सेवा शुरू करने वाला प्रदेश का पहला जिला होगा। फरवरी के पहले सप्ताह से ये सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें