फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम इंजीनियरों का कारनामा, बिना पोल लगा दी ड्रेन पर स्ट्रीट लाइटों की निविदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम के इंजीनियर भी अपने अजीबोगरीब कारनामों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका ऐसे ही एक और कारनामा सामने आया है। अधिकारियों ने ड्रेन नंबर एक को कवर करने के लिए बिना पोल के ही एलईडी सोलर लाइटों का टेंडर बना दिया। इसका खुलासा नगर निगम सदन की बैठक में हुआ। जब पार्षद रविंद्र भाटिया ने पूछा कि पिछले सदन में भी ड्रेन नंबर एक पर लाइट लगाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया था तो अब तक इस पर अधिकारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की। इस पर निगम की ओर से जवाब दिया गया कि ड्रेन नंबर एक के करीब साढ़े चार किलोमीटर इलाके में सोलर लाइट लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए टेंडर बना दिया गया है। अब इसे फ्लोट करना बाकी है।
विज्ञापन

पार्षद ने अधिकारियों से टेंडर के काम के बारे में पूछा तो अधिकरियों ने लाइटाें का जिक्र किया, लेकिन पोल शामिल नहीं किए। पार्षद ने पूछा कि बिना पोल अधिकारी लाइटें कहां इंस्टॉल करेंगे। इस पर अधिकारियों ने जवाब दिया कि बिना पोल के तो लाइटें ड्रेन संख्या एक की ग्रिल पर ही लगाई जाएंगी। इसके बाद सदन में ठहाके लगने शुरू हो गए और आयुक्त ने इस एस्टीमेट को दोबारा पोल सहित बनाकर टेंडर लगाने के निर्देश जारी किए।
नगर निगम एक्सईएन राहुल पूनिया ने कहा कि ड्रेन नंबर एक पर ग्रिल की मरम्मत की निविदा लगाना तय हुआ था। इस विषय पर चर्चा हुई थी कि ड्रेन पर हर सौ मीटर के दायरे में नई ग्रिल के पोल को ऊंचा कर इस पर सोलर लाइटें लगाई जाएंगी, लेकिन ग्रिल का टेंडर नहीं हुआ। अब पोल समेत लाइटों का एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें