फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कॉमन बॉयलर की फिजिबिलिटी रिपोर्ट अगले महीने होगी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एचएसआईआईडी ने कॉमन बॉयलर के लिए ईपीएमजी एजेंसी को हायर किया है। यह एजेंसी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसमें कॉमन बॉयलर लगने के उद्योगों तक स्टीम पहुंचाने, कनेक्शन देने और शहर के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को भी देखा जा रहा है। एजेंसी जुलाई में अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद कॉमन बॉयलर का रास्ता साफ होगा। गुजरात की स्टीम हाउस कंपनी को सरकार जमीन हैंडओवर करेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सेक्टर 29 पार्ट टू में 30 एकड़ भूमि कॉमन बॉयलर के लिए चिह्नित की गई है। भूमि मिलने के बाद कंपनी दो फेस में कॉमन बॉयलर लगाएगी। दो साल में इसका काम पूरा होगा। प्रोजेक्ट की लागत 400 करोड़ के आसपास आएगी। कॉमन बॉयलर से सभी डाई उद्योगों को पाइप लाइन के जरिये भाप दी जाएगी। सेक्टर-29-पार्ट-2 की 350 डाई यूनिट और आसपास की 50 फैक्टरियों को जोड़ा जा सकेगा। ये प्रोजेक्ट गुजरात के सूरत व चीन की तर्ज पर लगाया जा रहा है। इससे प्रदूषण नियंत्रित होगा।


बॉक्स
एक बॉयलर से मिलेगी स्टीम

उद्यमियों पर लगातार सीएक्यूएम की मार पड़ रही है। सीएक्यूएम ने उद्यमियों व पीएनजी का कनेक्शन लेने व बॉयलर को बायोमास पर शिफ्ट करने के लिए बाध्य किया है। यह उद्यमियों को महंगा पड़ रहा है। अब एक कॉमन बॉयलर लगेगा। पूरे इंडस्ट्री को एक बॉयलर से ही स्टीम मिलेगी। उद्यमियों को पीएनजी व बायोमास से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


बॉक्स

भूमि मिलने के बाद दो साल में दो फेज में करेंगे काम पूरा : निदेशक

अभी सरकारी की ओर से भूमि हैंडओवर नहीं की गई है। भूमि मिलने के बाद दो साल में कॉमन बॉयलर का काम दो फेज में पूरा करेंगे। फिलहाल एजेंसी कॉमन बॉयलर की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर रही है। इस एजेंसी को एचएसआईआईडीसी ने हायर किया है।
विज्ञापन


विशाल कुमार, निदेशक स्टीम हाउस कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें