फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश : मतलौडा और इसराना में एक रात में लूट की तीन वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा/इसराना। बदमाशों ने मतलौडा और इसराना क्षेत्र में एक के बाद एक लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया। इनमें दो वारदात पेट्रोल पंपों पर सेल्समैन के साथ हुई। जबकि तीसरी ट्राला चालक से हुई। बदमाशों ने इन वारदातों को उस समय अंजाम दिया जब पुलिस एक दिन पहले नारा गांव में पिकअप चालक से 1.85 लाख रुपये की लूट के मामले में जांच पड़ताल कर रही थी।
विज्ञापन

पानीपत-सफीदों रोड पर गांव नारा के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पिकअप चालक जेजे कॉलोनी बवाना दिल्ली के साथ बाइक सवार बदमाशों ने 1.84 लाख रुपये की लूट कर ली थी। डीएसपी प्रदीप समेत पुलिसबल के साथ बदमाशों की धरकपड़ में लगे थे, वहीं पुलिस से बेखौफ होकर बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने में लगे रहे और एक के बाद एक तीन वारदातों को अंजाम दिया।
भाऊपुर गांव निवासी राजेश ने बताया कि वह परढ़ाना गांव स्थित सीमेंट फैक्ट्री से 680 कट्टे सीमेंट लोड कर ट्राला लेकर सफीदों के लिए निकला था। वह मतलौडा गोशाला के पास पहुंचा तो एक सफेद रंग की कार में सवार पांच युवक आए और उसके ट्राले के आगे कार अड़ा दी। तीन युवकों ने उसे ट्राले से नीचे उतार लिया और उसकी जेब से तीन हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाश कार में वापस पानीपत की तरफ चले गए।
विज्ञापन

बाइक सवार तीन बदमाशों ने छिछड़ाना गांव में सुमित केएसके फिलिंग स्टेशन पर बुधवार की रात को पौने दस बजे पिस्तौल के बल पर सेल्समैन के साथ छह हजार रुपये की लूटपाट कर ली। तीन बदमाश बिना नंबर की बाइक पर आए थे। उन्होंने सेल्समैन जयबीर वासी नैन को 250 रुपये का पेट्रोल डालने के लिए कहा। फिर बाइक सवारों में से एक ने उसको पांच सौ रुपये का नोट दिया। वह खुले पैसे देने लगा तो एक ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाल कर सेल्समैन पर तान दी। उसको गोली मारने की धमकी दी और उससे छह हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
क्षेत्र में लूट की वारदात होने की सूचना मिली है। पुलिस की पांच टीमें क्षेत्र में नाकाबंदी करके चेकिंग कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुनील कुमार, प्रभारी, थाना मतलौडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें