फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में घायल कमाचखेड़ा सरपंच के पिता की भी मौत, चार लोगों की पहले जा चुकी जान

Mon, 05 Jun 2023 02:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

ट्रक की टक्कर से चार लोगों की पहले ही जान जा चुकी है। पिकअप सवार जींद से हरिद्वार स्नान के लिए जा रहे थे। पुलिस 24 घंटे बाद भी ट्रक ड्राइवर को नहीं पकड़ पाई है। न ट्रक मालिक का सुराग लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में गंगा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में घायल कमाचखेड़ा के सरपंच संजय के पिता धूप सिंह (75) की रविवार को रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके साथ हादसे में मरने वालों की संख्या पांच पहुंच गई है।

विज्ञापन


सनौली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं हादसे में घायल बाकी 11 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी ओर पुलिस 40 घंटे बाद भी आरोपी ट्रक चालक को नहीं पकड़ पाई। यहां तक कि ट्रक मालिक का भी सुराग नहीं लग पाया है।

विदित है कि जींद के कमाचखेड़ा के सरपंच संजय अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार रात को हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहा था। पानीपत में गंगा एक्सप्रेस-वे पर गांव रिशपुर के पास रात करीब डेढ़ बजे उनकी पिकअप का टायर पंक्चर हो गया।
विज्ञापन


करीब 22 श्रद्धालु पिकअप से उतरकर सड़क पर आ गए थे। इसी समय तेज रफ्तार में एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में 22 में से 16 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर मदनपुरा निवासी मोहित, कमाचखेड़ा निवासी कांता और मुन्नी व लजवाना कलां निवासी अश्वनी की मौत हो गई थी।

इसके बाद रविवार को पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान सरपंच संजय के पिता धूप सिंह की भी मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल उषा पत्नी अजय, आशा पत्नी राकेश और अतुल पुत्र विक्रम को पानीपत सामान्य अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सनौली थाना प्रभारी महाबीर ने बताया कि पुलिस हादसे के आरोपी ट्रक चालक की धरपकड़ का प्रयास कर रही है। ट्रक पानीपत की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का है। उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें