पानीपत। पानीपत के एक गांव में पुत्रवधू के साथ ससुर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुत्रवधू का आरोप है कि पति और सास उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते है। दो बेटियां होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
महिला ने बताया कि उसने 2013 में लव मैरिज की थी। उसके बाद वह दो बेटियों की मां बनी। अब उसकी बड़ी बेटी नौ वर्ष और छोटी पांच वर्ष की है। आरोप है कि दूसरी बेटी होते ही ससुरालियों की प्रताड़ना बढ़ गई थी। दहेज की मांग बढ़ने लगी तो उसने विरोध किया, जिसके चलते उसके साथ मारपीट की गई। उसका शारीरिक शोषण भी किया।
महिला ने बताया कि आठ अक्टूबर को पति, सास, ससुर ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद पति रात को चला गया था। इसी बीच ससुर दरवाजा खोलकर अंदर आया और उसके बाद गलत की काम किया। उसने शोर मचाया तो ससुर भाग गया।