फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पिता और पुत्रों ने कुतिया को मारकर गली में घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- कृष्णपुरा क्षेत्र की है घटना, पीपल फॉर एनिमल्स की सदस्य ने पिता और उसके दो पुत्रों पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन


- आरोपी कुतिया को मारकर गली में घसीटते हुए कैमरे में कैद हुए



माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। कृष्णपुरा क्षेत्र में कुतिया ने व्यक्ति को काटा तो उसने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर उसको पीट पीटकर मार डाला। कुतिया ने मकान की छत पर छुपकर बचने का प्रयास भी किया लेकिन आरोपियों ने उसको वहां भी ढूंढ लिया। बेरहमी से पीटने के बाद आरोपियों ने कुतिया को दूसरी मंजिल से गली में फेंक दिया।
मरने के बाद कुतिया को गली में घसीटा भी गया। इसकी सूचना वहां के लोगों ने पीपल फॉर एनिमल्स की सदस्य अपूर्वा गुप्ता को दी। वो सेक्टर 29 थाना पुलिस को लेकर वहां पहुंची। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिसमें आरोपी पिता अपने दो बेटों के साथ कुतिया को मारकर उसको गली से ले जाते दिख रहे हैं। तीनों कुतिया को मारने के बाद हंस भी रहे हैं। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने अपूर्वा गुप्ता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर 24 निवासी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि वो केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की पीपल फॉर एनिमल्स की सदस्य हैं। उसको शुक्रवार को कृष्णपुरा क्षेत्र में एक कुतिया की हत्या होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उसने इसकी सूचना केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को दी। उन्होंने मेल के जरिए उसे घटनास्थल का जायजा लेने व आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वो इसकी शिकायत लेकर सेक्टर 29 पुलिस थाना गईं। वहां से वो पुलिस को साथ लेकर कृष्णपुरा क्षेत्र में गई । यहां लोगों से कुतिया की हत्या के बारे में पूछताछ की गई तो पता चला कि कृष्ण नाम के व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर कुतिया को पीट पीटकर मार डाला है। कुतिया ने शुक्रवार सुबह कृष्ण को काट लिया था। उसने इसका बदला लेने के लिए अपने दो बेटों के साथ मिलकर कुतिया को पीट पीट मार डाला। कुतिया एक मकान की छत पर जाकर छुप गई थी आरोपियों ने उसे वहां भी ढूढ़ लिया। उसको बुरी तरह पीटने के बाद कुतिया को छत से नीचे फेंक दिया था। उसकी मौत होने पर उसको गली में घसीटा भी गया। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी उन्हें मिली है। जिसमें वो कुतिया को घसीटते हुए ले जाते हुए हंसते दिखाई दे रहे हैं। अब मामले में केस दर्ज होने के बाद आरोपी कृष्ण बीमार होने की बात कहकर निजी अस्पताल में दाखिल हो गया है।
विज्ञापन


सेक्टर 29 थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे। पीपल फॉर एनिमल्स की सदस्य की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें