फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कृषि यंत्र के लिए किसान 16 तक कर सकेंगे आवेदन

Sun, 01 Feb 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कृषि यंत्रों के लिए किसान 16 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे, इससे किसानों को आधुनिक यंत्रों के आधार पर खेती करने का मौका मिल सकेगा। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि राज्य सरकार किसानों को नई तकनीक से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने और श्रम लागत कम करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। एसएमएएम योजना किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन जिला स्तर पर गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। आधुनिक यंत्रों के उपयोग से खेती में उत्पादकता बढ़ेगी और समय की बचत होगी, इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। चयनित किसान विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत अपनी पसंद के कृषि यंत्र निर्माता से मोलभाव कर कृषि यंत्र खरीद सकता है। किसानों के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-2117 भी जारी किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें