फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान रबी फसलों का कराएं पंजीकरण : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भावांतर भरपाई योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को निर्धारित समय पर मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी रबी फसलों का पंजीकरण करवाना होगा। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि योजना के तहत किसानों को बाजार में फसलों के दामों में उतार-चढ़ाव के दौरान आर्थिक सुरक्षा दी जाती है। फिलहाल बिजाई के समय के अनुसार आलू, फूलगोभी, गाजर, मटर, किन्नू व अन्य निर्धारित रबी फसलों का पंजीकरण चल रहा है। उपायुक्त ने कहा कि केवल पोर्टल पर पंजीकरण करवा लेना ही काफी नहीं है, बल्कि पंजीकृत फसल क्षेत्र का भौतिक सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान जिला उद्यान अधिकारी, वेबसाइट www.hortharyana.gov.in या टोल फ्री नंबर 1800-180-2021 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें