फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान संगठन दिल्ली जाने को लेकर तैयार, रेल मार्ग नहीं करेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में किसान संगठनों ने 14 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में किसान मजदूर रैली को लेकर कमर कस ली है। किसान संगठनों ने इसको लेकर लोगों से संपर्क साधना भी तेज कर दिया है। इन सबके बीच पंजाब के किसानों के रविवार को रेल बंद करने की चेतावनी को देखते हुए रेलवे व जीआरपी ने भी व्यापक तैयारी कर ली है। पानीपत के किसान रेल रोको आंदोलन से दूर रहेंगे। किसान अपने-अपने स्तर पर बैठक कर किसान मजदूर आंदोलन की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन

पंजाब के किसान दिल्ली कूच के लिए 13 मार्च को रवाना हुए थे। इसके बाद प्रदेश के किसान संगठन भी आगे आए थे। उनकी पंजाब के किसानों के साथ आगे जाने की तैयारी थी, पुलिस ने पंजाब के किसानों को शंभू बॉर्डर से आगे नहीं आने दिया गया। इसके बाद किसान संगठन लगातार ट्रैक्टर मार्च व अन्य गतिविधियां करते रहे। इन सबके बीच पंजाब के किसानों ने 10 मार्च को रेल रोकने का फैसला लिया है।

अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव राजपाल ने बताया कि रविवार को रेल रोको आंदोलन पंजाब के किसान संगठनों का है। हरियाणा के किसान व मजदूर संगठन 14 को दिल्ली जाने की तैयारी में लगे हुए हैं। वे रविवार को इसको लेकर गीता कॉलोनी स्थित कार्यालय में बैठक करेंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला प्रधान चूहड़ सिंह रावल ने बताया कि उनके पास रेल रोकने संबंधित कोई सूचना नहीं आई है। भाकियू रविवार को किसान भवन में शांतिपूर्वक ढंग से बैठक करेंगे। वे इसमें दिल्ली में किसान-मजदूर रैली को लेकर चर्चा करेंगे। यहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की इसको लेकर ड्यूटी लगाएंगे।
वर्जन :
किसी भी किसान संगठन ने रेल रोकने संबंधित अल्टीमेट या ज्ञापन नहीं दिया है। जीआरपी और आरपीएफ के साथ रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है। किसी प्रकार की गतिविधि होती है तो उससे निपटा जाएगा।
विज्ञापन

धीरज कपूर, एसएस, रेलवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें