फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरियाणा के रिशपुर और यूपी के मवी गांव के किसान आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। जिले के रिशपुर गांव और उत्तर प्रदेश के मवी गांव के किसान मंगलवार को आमने सामने हो गए। दोनों प्रदेशों के किसानों में झगड़ा होने के आसार के चलते बापौली के नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र और कानूनगो नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के किसानों को समझाया पर वे नहीं माने। इस पर उन्होंने सनौली खुर्द थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार को पुलिस बल के साथ बुलाया। फिर भी उत्तर प्रदेश के किसान नहीं माने तो नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र ने समालखा एसडीएम अमित कुमार को मामले की जानकारी दी। इस पर समालखा के एसडीएम ने उत्तर प्रदेश के कैराना कस्बे के एसडीएम को फोन करके मामले से अवगत कराया। कैराना एसडीएम के कहने पर यूपी किसान वापस चले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रिश्पुर के किसानों की यमुना तलहटी के बेचिराग गांव लद्दुपुर में जमीन है। इस पर कब्जा करने के लिए यूपी के मवी के कुछ किसान लाठी डंडों से लैस होकर और 4-5 ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए और ट्रैक्टरों से जमीन की जुताई शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर रिश्पुर गांव के किसान अपने खेतों में पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के किसानों को जमीन की जुताई करने से रोका उन्होंने कहा कि यही उनकी जमीन है। इस पर रिशपुर और उत्तर प्रदेश के मवी गांव के किसान लाठी डंडों लेकर आमने-सामने आ गए। इसके बाद सूचना पर कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने की कोशिश की पर वे नहीं माने।
रिश्पुर के किसानों ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष अगस्त 2023 में भी यूपी के मवी गांव के इन्हीं किसानों ने उनकी इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। उनके इंजन आदि भी उठाकर ले गए थे। इसके बाद सनौली पुलिस थाना में उत्तर प्रदेश के मवी गांव के पांच किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और इस जमीन की निशानदेही की गई तो यह हरियाणा के किसानों की निकली। इस बारे में नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र ने कहा कि यूपी के कुछ किसान जमीन पर कब्जा करने के प्रयास से यहां पर आए थे। दोनों प्रदेशों के किसानों के बीच झगड़ा होने की संभावना थी लेकिन एसडीएम समालखा ने यूपी के कैराना के एसडीएम को कहकर यूपी के किसानों को वापस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें