करनाल। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला भी रविवार को करनाल अनाज मंडी में पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उन्होंने सरकार के अधिकारी किसानों को बिना वजह परेशान कर रहे हैं। करनाल अनाज मंडी में किसानों के बीच बैठ कर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने किसानों की बात सुनी। किसानों ने उन्हें बताया कि कैसे धान के भाव कम लगाए जा रहे हैं। औनेपौने दामों पर धान की खरीद की जा रही है। यहीं पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. चौटाला मे कहा कि फसल खरीद में सरकार की ओर देरी की जा रही है। जजपा प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, जिला अध्यक्ष गुरदेव सिंह रंबा, धर्मवीर पाढ़ा, महम सिंह राजेपुर, प्रवक्ता करनाल राकेश संधू, हाकम सिंह, अमन शर्मा, सेवा सिंह लालयान, जितेंद्र रॉयल, रामरतन शर्मा ,मंजीत जोली खेड़ा, जतिन शर्मा, विक्की शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद