फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत में सड़कों पर उतरे किसान और छात्र संगठन

विज्ञापन
पानीपत में पुतला फूंकने एसकेएम के सदस्य। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए आंदोलन कर रहे युवाओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं के साथ गिरफ्तारी के विरोध में पानीपत में चौतरफा आक्रोश है। छात्र संगठन इनसो और संयुक्त किसान मोर्चा ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। पुलिस ने कांग्रेस नेता सचिन कुंडू को डिटेन (हिरासत) और युवा ग्रामीण जिलाध्यक्ष जसबीर जागलान और पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के भाई कंवर सिंह छौक्कर को हाउस अरेस्ट किया। कांग्रेस इसके विरोध में वीरवार को जिला सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगी। असंध रोड स्थित किसान भवन के सामने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले विभिन्न किसान और मजदूर संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन, सीटू और एटक के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू के राज्य सचिव सुनील दत्त, किसान सभा के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक, सचिन राजपाल और बीकेयू के उपाध्यक्ष अनिल कादियान ने किया। अनिल कादियान ने दिल्ली में छात्रों के लिए हर संभव मदद पहुंचाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका, यूरोपीय संघ, यूके और न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार और कृषि डील कर रही है। यह देश के किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर देगी। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के विरोध में 29 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय कन्वेंशन होगी। इसके बाद 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन और अक्तूबर में संसद मार्च किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें