फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान संगठनों ने फूंके सरकार के पुतले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान भवन में वसंत पंचमी पर किसान मसीहा सर छोटूराम की जयंती मनाई। किसानों के कूच के चलते पिछले सालों की तरह भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं कराया गया। किसानों ने सरकार की किसानों की अनदेखी पर रोष प्रकट किया और सरकार का पुतले फूंके। किसानों ने 16 फरवरी को भारत बंद का फैसला लिया।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के तालमेल कमेटी के जिला संयोजक एवं भाकियू के पूर्व प्रधान जयकरण कादियान, सहसंयोजक सीटू जिला प्रधान सुनील दत्त ने कहा कि किसानों की आवाज बुलंद रहेगी। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। शंभू बॉर्डर पर लोहे की बड़ी-बड़ी कीले गाड़ने पर चिंता जताई। भारतीय किसान यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा, हरियाणा किसान सभा, मजदूर संगठन सीटू, ऐटक, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन व हरियाणा खेत मजदूर यूनियन ने किसान आंदोलन से असंध रोड शहीद भगत सिंह चौक तक जुलूस निकाला। यहां केंद्र व प्रदेश सरकार के पुतले फूंके। बैठक में 16 फरवरी भारत बंद राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए किसान, मजदूर, दुकानदार, व्यापारियों प ट्रांसपोर्ट यूनियनों से समर्थन मांगा। इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र मलिक, जिला सचिव राजपाल, दरियाव सिंह कश्यप, राजेंद्र छौक्कर, जयभगवान, नवीन सपड़ा, एडवोकेट पवन सैनी, भूपेंद्र सिंह कश्यप व कामरेड भीम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें