फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आया किसान, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। किसान अपने खेत में जा रहा था। बुजुर्ग किसान को ट्रेन के आने का पता नहीं चला। वह उसकी चपेट में आ गया। मृतक के बेटे पवन ने बताया कि उसके पिता सुखबीर निवासी मनाना (60) रोड सुबह के समय खेत पर जा रहे थे। उनकी नजर कमजोर थी और रेलवे लाइन पार करते समय अप लाइन पर वो ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना स्टेशन मास्टर की ओर से जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने मौके का निरीक्षण करने के बाद उन्हें सूचित किया। इसके बाद वो मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने 194 की कार्रवाई करते हुए जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें