फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्यूबवेल की हौदी में डूबने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। मच्छरौली गांव में खेत में ट्यूबवेल के हौदी में नहाते समय एक बुजुर्ग किसान की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव मच्छरौली निवासी किसान बलबीर (61) हरियाणा रोडवेज से सेवानिवृत्त था। वह फिलहाल खेती करता था। सोमवार सुबह आठ बजे खेत में गया था। मच्छरौली गांव अड्डा के पास एक निजी स्कूल के पीछे खेत में ट्यूबवेल पर पानी की हौदी में नहाने लगा। जब काफी देर तक वह पानी से बाहर नहीं निकला तो पास ही काम कर रहे मजदूरों ने आकर देखा तो बलबीर पानी में अचेत पड़ा था। बुजुर्ग की मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें