फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे लाइन पार करते समय सोमवार रात जाटल रोड ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी। पुलिस ने मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एसआई ऋषिपाल ने बताया कि साेमवार रात लगभग नौ बजे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचे तो डाउन लाइन पर शव पड़ा था। मृतक की तलाशी लेने पर जेब से आधार कार्ड मिला। मृतक की पहचान सुरेश कुमार (54) निवासी ब्राह्मण माजरा के रूप में हुई। मृतक के तीन बच्चे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें