फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खेत में करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। देहरा गांव में सुबह के समय करंट लगने से किसान कृष्ण (53) की मौत हो गई। उनका शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी। बाद में परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देहरा गांव निवासी किसान कृष्ण अपने खेत में धान की फसल में पानी देने के लिए गए हुए थे। जैसे ही वह आज सुबह के समय ट्यूबवेल के कोठरे में बिजली के तार लगाने लगे तो करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उस समय मृतक की पत्नी खेत में काम कर रही थी। कुछ देर बाद वह ट्यूबवैल पर पहुंची तो कृष्ण मृत अवस्था में मिले। पत्नी ने परिजनों को इसकी सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें